आरा, फरवरी 20 -- संदेश। प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन निर्माण खेल मैदान सह सभा स्थल पर करने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सुद्धेश्वर यादव ने की और संचालन संजय सिंह ने किया। धरना के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से अगर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा। चौथे दिन शुक्रवार को ऑटो में लाउडस्पीकर बांध कर प्रखंड के सभी गांवों में प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि और अधिक से अधिक लोग धरना स्थल पर पहुंच सकें। धरना में मुख्य रूप से मनंजय सिंह, सोनू गुप्ता, रवीश ओझा, संजय गुप्ता, आफताब शाहाबादी, वीरेन्द्र राय, अनिल पाण्डेय, रामजी साह, जीतन चौधरी, संजीत कुमार, मो. असलम एजाज़, मो. जब्बार, रवीनाथ राम, मुन्ना सिंह, मुकेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.