गोपालगंज, जनवरी 31 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री योगेंद्र ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतीथ के खेल मैदान में शुक्रवार की देर शाम हुई चाकूबाजी की घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान महुआ गांव निवासी 19 वर्षीय प्रदीप कुमार और 19 वर्षीय विनय कुमार, पिपरा गांव के 19 वर्षीय रूपेश कुमार तथा बनौरा गांव के 18 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महुआ गांव निवासी विनय कुमार की हालत चिंताजनक बनी रहने पर चिकित्सकों ने उन्हें गो...