हाथरस, जनवरी 5 -- सिकंदराराऊ। जीटी रोड स्थित कीड़ा स्थल क्रिकेट मैदान पर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बन गया है। जिसका खिलाड़ियों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। तथा जिलाधिकारी और चेयरमैन से अवैध स्टैंड पर वाहन खड़ा करने बालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिकंदराराऊ में नगर पालिका क्षेत्र के क्रिकेट खेल मैदान पर अवैध टैक्सी और टेंपो स्टैंड संचालित होने से खिलाड़ी परेशान हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने इस अवैध स्टैंड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से इसे हटाने की मांग की है। खिलाड़ियों का आरोप है कि खेल मैदान में अवैध रूप से स्टैंड बनाकर वाहनों से वसूली की जा रही है। जिससे क्रिकेट खेलने में लगातार बाधा आ रही है। मैदान में खड़े वाहनों से गेंद टकराने के कारण कई बार खिलाड़ियों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस गंभीर समस्या को लेक...