मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। खेल प्रतिभाओं को मंच और सुविधा देने के लिए से बनाए जा रहे खेल मैदान में अधिकारी सुस्त रवैया अपना रहे हैं। इसपर ग्रामीण विकास विभाग ने नाराजगी जतायी है। विभाग ने समीक्षा के बाद जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें तिरहुत प्रमंडल के सभी छह जिलों की स्थिति खराब बताई गई है। विभाग ने अब इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा डीएम व डीडीसी को दिया है। ग्रामीण विकास विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मुजफ्फरपुर में कुल 387 खेल मैदान के निर्मााण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब तक महज 20 खेल मैदान तैयार हो पाए हैं। वहीं, प्रमंडल के सीतामढ़ी जिले में 163 खेल मैदान निर्माण का लक्ष्य है, लेकिन अब तक एक ही मैदान का निर्माण हुआ है। पूर्वी चंपारण में सरकार ने 415 खेल मैदान निर्माण के आदेश दिए हैं, लेकिन यहां अब तक 11 खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.