आरा, फरवरी 4 -- -नारायणपुर खेल मैदान में ही टेंट डालकर बैठे लोग अंगिआव, संवाद सूत्र। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित खेल मैदान बचाने के लिए बुधवार को स्थानीय ग्रामीण खेल मैदान में ही टेंट डालकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये। धरना का नेतृत्व नारायणपुर पैक्स अध्यक्ष दीना सिंह ने किया। भोजपुर डीएम और एसपी के नाम लिखे गये आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि उक्त खेल मैदान 30 गांवों के लिए एकमात्र खेल परिसर है। लेकिन, उक्त भूमि पर थाना भवन व पंचायत सरकार भवन बनाने का कार्य प्रस्तावित है, जिससे खेल मैदान के अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। आवेदन में ग्रामीणों की ओर से यह बात भी कही गई है कि खेल मैदान को छोड़ दें, तो उसके बगल में उपयुक्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिस पर थाना व पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो सके। धरना दे रहे सत्येंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.