आरा, फरवरी 5 -- पीरो/अगिआंव, संवाद सूत्र खेल मैदान बचाने के लिए अगिआंव प्रखंड के नारायणपुर में शुरू किये गये अनिश्चितकालीन धरना में गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण और खिलाड़ी शामिल हुए। धरना सभा की अध्यक्षता सूरज प्रताप सिंह ने की और संचालन मिथिलेश सिंह ने किया। धरना पर बैठे ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का कहना है कि नारायणपुर खेल मैदान की लंबाई 120 मीटर और चौड़ाई 100 मीटर है। सेना में भर्ती और विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस करने वाले यहां सुबह-शाम इकट्ठा होते हैं। थाना भवन बना दिया गया है और पंचायत सरकार भवन बनाने का काम शुरू हो गया है। थाना भवन की चहारदिवारी इस मैदान के एक हिस्से में बनायी जा रही है और एक हिस्से में पंचायत सरकार भवन भी बन रहा है। नया निर्माण हो गया तो खेल मैदान की लंबाई और चैड़ाई प्रभावित हो जायेगी और जरूरतमंदों की प्रैक्टिस नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.