लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- मिशन खेल मैदान के तहत जिले के करीब एक हजार स्कूलों में खेल मैदान तैयार करने के साथ ही खेल उपकरणों की व्यवस्था की गई है। रोज सुबह आधा घंटा खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दावा किया है कि इससे स्कूलों में करीब 12 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति बढ़ गई है। खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है। एक साल पहले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति करीब 57.24 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 69.40 प्रतिशत हो गयी है। मिशन मैदान से खीरी जिला निपुण असेसमेंट में 72वें स्थान से 26 वें स्थान पर पहुंच गया है। डीएम ने मिशन खेल मैदान के तहत पहले फेज में एक हजार परिषदीय विद्यालयों में खेल मैदान विकसित कराया। खेल मैदान बनकर तैयार हो गये हैं। इन स्कूलों में खेल गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। डीएम ने बताया कि मिशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.