मथुरा, जनवरी 16 -- हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर नगर निगम द्वारा बुध बाजार लगवाए जाने से खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में आक्रोश है। नगर के एक मात्र क्रिकेट ग्राउंड पर बाजार लगवाने के विरोध में खिलाड़ियों ने नगर निगम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भरत शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो नगर निगम मैदान के सौंदर्यीकरण और ग्राउंड स्टेडियम के लिए 5 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं। दूसरी तरफ मैदान पर बुध बाजार, विभिन्न धार्मिक आयोजन, रिक्शा पार्किंग, कुश्ती दंगल तो कभी दिवाली पर पटाखा बाजार आदि से युवा खिलाड़ियों के साथ धोखा किया जा रहा है। योगेंद्र तिवारी ने कहा कि 16 जनवरी से हमारे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन है। नगर निगम से अनुरोध है कि इस ग्राउंड पर आगे बुध बाजार न लगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस प्रकार के आयोजनों से ग...