गंगापार, फरवरी 15 -- क्षेत्र के बगबना गांव में दबंगों ने खेल के मैदान की मिट्टी 15 फीट गहरी खोद कर बेच डाली। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस और एसडीएम से शिकायत की है। विकासखंड चाका के ग्राम पंचायत बगबना में पांच बिस्वा भूमि खेल के मैदान के रूप में आरक्षित है। उक्त भूमि पर काफी दिनों से गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया था। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने स्थानीय स्तर पर शिकायत किया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, तो न्यायालय का सहारा लेकर उक्त जमीन को खाली करा दिया। कई वर्षों से खेल के मैदान पर अवैध कब्जा जमाए दबंग को जब लगा कि जमीन उनके हाथ से जा रही है तो रातों-रात 15 फीट गहरी मिट्टी खोदकर बेच दिया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान अनीता देवी ने एसडीएम करछना और घूरपूर पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई करने की मांग की है। इसी संदर्भ में हल्का लेखप...