चतरा, दिसम्बर 31 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारिसाखी गांव के ग्रामीणों ने वन प्रमंडल विभाग से खेल मैदान को लेकर भूमि छोड़ने की मांग किया है। मांग को लेकर ग्रामीणों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी को ज्ञापन सौंपा कर भूमि छोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग द्वारा पौधारोपण को लेकर ट्रेंच व पीट खुदाई का कार्य किया जा रहा है। वैसे में खेल मैदान को भी विभाग द्वारा नहीं छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण गांव के बच्चों को खेलने कूदने में दिक्कत होगा। ग्रामीणों ने विभाग से खेल मैदान छोड़ने की अपील किया है। ज्ञापन में मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं वन विभाग के सांसद प्रतिनिधि का भी अनुशंसा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...