कटिहार, फरवरी 3 -- फलका। फलका प्रखंड में प्रस्तावित मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण हेतु चयनित स्थल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों ने पूर्व से हो रहे खेल के मैदान पर मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण कार्य का सख्त विरोध करते हुए दो दर्जन से अधिक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन जिला पदाधिकारी कटिहार को सौंपा है। जिला पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में लिखा है कि उक्त मैदान में दशकों से क्षेत्र के युवाओं व बच्चों के लिए एकमात्र सार्वजनिक खेल मैदान रहा है। यहां के स्थानीय युवा सेना व पुलिस बहाली हेतु इस मैदान में शारीरिक अभ्यास करते आ रहे हैं। बावजूद इसके मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जबकि वर्तमान में प्रखंड कार्यालय परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.