बांका, जनवरी 10 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के गोपालपुर गांव के मध्य विद्यालय के खेल मैदान को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन जोत दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मैदान पर प्रदर्शन किया। पंचायत के पूर्व मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि रामकिशोर ईश्वर, सर्वोत्तम इस, अनुज सिंह, बालकिशोर राय, मुकेश ईश्वर, बमबम ईश्वर, कमल किशोर राय, मदन मोहन ईश्वर आदि ने बताया कि स्कूल में दो मौजे मोहदीनगर एवं गोपालपुर में बिहार सरकार की जमीन है। इस जमीन पर गांव एवं आसपास के युवक प्रतिदिन क्रिकेट, फूटबॉल आदि खेल खेलते हैं। उक्त जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया था, इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। गुरुवार को उक्त व्यक्ति द्वारा जबरन अपनी जमीन बताते हुए खेल मैदान को जोत दिया गया। इस वजह से खेल मैदान समाप्त होने की ...