कन्नौज, फरवरी 9 -- तिर्वा, संवाददाता। हसेरन विकास खण्ड की ग्रामसभा हुसैननगर में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित पांच बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया। जिसकी पूर्व प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल से मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। हुसैननगर ग्रामसभा के पूर्व प्रधान ने एसडीएम को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछली पंचवर्षीय योजना में करीब एक एकड़ भूमि को खेल मैदान के लिए प्रस्तावित किया गया था। जमीन सड़क के निकट होने के कारण उसकी कीमत बढ़ी, तो जमीन पर कब्जे का काम शुरू हो गया। पूर्व प्रधान की शिकायत पर एसडीएम तिर्वा ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.