आरा, फरवरी 17 -- -बीडीओ, सीओ और सहायक अभियंता की ओर से अंचल अमीन से मापी करा आकलन किया गया संदेश। प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन निर्माण खेल मैदान सह सभा स्थल पर करने के विरोध में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन शुरू हो गया है। पहले दिन धरना की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख राजेंद्र उर्फ़ रंजन यादव ने की और संचालन संजय सिंह ने किया। धरना में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक खेल मैदान से अलग निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक लगातार धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर संदेश बीडीओ चंदन कुमार, सीओ अरुण कुमार और भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने पहुंच लोगों से वार्ता की। वार्ता के दौरान पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि खेल मैदान सह सभा स्थल के अलावा भी पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। इस पर भवन निर्माण कराया जा सकता है। इसके बाद बीडीओ, सीओ एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.