नोएडा, दिसम्बर 14 -- रबूपुरा। गांव चांदपुर में खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम सदर से इसकी शिकायत करते हुए खेल मैदान से कब्जा हटवाने और निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। ग्रामीण बृजमोहन सिंह ने एसडीएम सदर को भेजें शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में चकबंदी के समय से खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित है। आरोप है कि उस जमीन पर पिछले करीब 4-5 सालों से गांव के ही एक शख्स ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और अब वह उसपर निर्माण कार्य कर रहा है। ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.