गढ़वा, अप्रैल 20 -- गढ़वा, संवाददाता। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों में भी सुविधा संपन्न खेल मैदान की कमी है। उसका खमियाजा स्थानीय खिलाड़ियों को भुगतना पड़ता है। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधा संपन्न मैदान की कमी है। उसके कारण खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। खेल के विकास के नाम पर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक खेल मैदान का विकसित करने का काम चल रहा है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंडों में लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से चार स्टेडियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। उसके तहत चिनिया प्रखंड के चिरका में 1.12 करोड़ की लागत से, डंडा प्रखंड के मोतीहारा में एक 1.34 करोड़ की लागत से, रमकंडा प्रखंड के सबाने गांव में 1.42 करोड़ की लागत से और गढ़वा प्रखंड के बलिगढ़ में 1.33 करोड़ की लागत से प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.