समस्तीपुर, जनवरी 5 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय के निकट खेल मैदान में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा का समापन समारोह होगा। इस दौरान पुरस्कार वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, महापौर समस्तीपुर आदि पदाधिकारी के द्वारा छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर डीएम, एसपी सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जिला महासचिव विधाकर झा ने बताया की इससे पूर्व एक दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न खेल का आयोजन किया था। इस खेल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.