समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- शाहपुर पटोरी। शहर के आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज में आयोजित एकदिवसीय महिला फुटबॉल मैच में महिला फुटबॉल संघ बेगूसराय की टीम ने महिला फुटबॉल टाऊन क्लब दलसिंहसराय को 7-0 गोल से पराजित कर दिया। इस एकदिवसीय मैच का उद्घाटन मोरवा के विधायक रणविजय साहू, नगर परिषद के उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, अभय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अनिता राय, मुखिया नवीता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में विधायक श्री साहू ने कहा कि प्रशासनिक, शिक्षा, चिकित्सा, आईटी, रक्षा सेवा, कला, राजनीति की ही तरह भारत की बेटियां खेल के क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय प्रदर्शन कर रही हैं। खेल में उनका बढ़ता वर्चस्व भारत की उन्नति का प्रतीक है। दर्शकों से खचाखच भरे कॉलेज के खेल मैदान में मध्यांतर से पूर्व पहला गोल बेगूसराय की खिलाड़ी सुप्रिया ने जबक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.