गिरडीह, जून 14 -- गिरिडीह। गिरिडीह जिला स्वर्णकार संघ की एक बैठक शुक्रवार को संघ के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण स्वर्णकार के आवास में हुई। जिसमें समाज के एक होनहार युवक अमित स्वर्णकार के खेल जगत में अपनी पहचान बनाने पर गर्व महसूस किया और इन्हें सम्मानित किया गया। उपस्थित समाज के लोगों ने सामाजिक उत्थान के विभिन्न बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया। मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, समाजसेवी सह संघ के संरक्षक सुरेन्द्र बर्मन, संघ के राष्ट्रीय सचिव बी अगस्त क्रांति कुमार शर्मा, पूर्व महासचिव बिनोद स्वर्णकार, जिला सचिव बढ़न वर्मा, जिला संगठन महामंत्री विश्वनाथ स्वर्णकार आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...