मुरादाबाद, नवम्बर 22 -- विवेकानंद कॉलेज/स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित पांच दिवसीय 12वीं वार्षिक स्पोर्ट मीट का आयोजन किया गया। मीट के अंतिम दिन शनिवार को समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसपी सिटी, मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के बहुआयामी महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में केवल जीत-हार तक सीमित नहीं वे शारीरिक मजबूती, मानसिक संतुलन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क जैसे मूलभूत गुणों को विकसित करते हैं। कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से पूर्व चेयरमैन एसपी खोसला, कोषाध्यक्ष, रोहित ढल, ज्वाइंट सेक्रेटरी शैलेश खन्ना, ट्रस्टी विशाल अग्रवाल, एमसीटी एडवाइजरी बोर्ड सदस्य वीके सिंह, निदेशक डॉ. हरजीत सिंह, जीएम अनुराग शंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.