गोंडा, दिसम्बर 25 -- गोंडा। शहर के उतरौला रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह रहे। डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ अंकिता ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बुकें देकर स्वागत किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट सलामी दी। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, दौड़ सहित विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, सूर्य नरायन तिवारी, केके श्रीवास्तव, राजेश सिंह, रमा शंकर मिश्रा, नीरज मौर्या, अनुपम मिश्रा, डॉ. प्रत्यूष राज सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...