लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, संवाददाता। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य का समापन हुआ। रंगारंग समारोह का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय एथलीट, एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट विजय सिंह चौहान व कुश्ती कोच शिखा त्रिपाठी व एसआर ग्रुप के वाईस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान ने कबूतर उड़ाकर किया। पूरे खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीएस ब्रांच ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि आर ग्रुप दूसरे व एआई/एआईएमएल/डीएस ब्रांच तीसरे स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को एमएलसी पवन सिंह चौहान ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर कर सम्मानित किया। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने धैर्य को सफलता की कुंजी और अनुशासन बताया। उन्होंने कहा कि खेल से हम टीम भावना, निष्ठा व नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन मूल्यों का विकास करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.