रांची, नवम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा-2025, के दो सप्ताह तक चले रोमांचक मुकाबलों का समापन शनिवार को हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर लड़कों में साहिल खान और लड़कियों में नितिन सांगा को समग्र चैंपियन घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में होटल मेरियट कोर्टयार्ड, रांची के महाप्रबंधक जेम्स मूंटोड़े, रामेश्वरम ग्रुप के सीएमडी चंद्रकांत रायपत और संस्थान के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि संजय सेठ ने विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण, अनुशासन और उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपनी प्रतिभा से विश्व मंच पर पहचान बना रहा है। साथ ...