हापुड़, नवम्बर 29 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में वार्षिक खेल महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय के चेयरमैन जितेन्द्र चौधरी और डायरेक्टर आशा चौधरी ने पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया। कक्षा 1 की छात्रा आराध्या ने 3 पदक, छात्र कुंज ने 3 पदक, कक्षा 2 की छात्रा पलक ने 3 पदक और छात्र लविश ने 3 पदक हासिल कर अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्राइमरी विंग में आजाद हाउस ने सबसे अधिक प्वाइंट्स अर्जित कर अपने विंग की चैंपियनशिप अपने नाम की। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह से होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.