रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल, झंडा चौक के शरदकालीन खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा दिखाने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हुला-हूप रेस में अंशिका, कार्नेटो रेस में वरदान रावत विजेता बने। गुरुवार को श्री भरत मंदिर इंटर कालेज के मैदान में पब्लिक स्कूल की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि बीआरओ के कर्नल अमित अत्री ने विद्यालय के अध्यक्ष महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य और अन्य अतिथियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उन्हें मार्च पास्ट कर सलामी दी। कर्नल अत्री ने कहा कि बच्चे खेलों में अपनी रुचि के अनुसार प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन लाता है। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ खेलों को भी महत्...