हापुड़, दिसम्बर 4 -- पिलखुवा । एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने खो-खो, कबड्डी, रेस और इनडोर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। गांधी, नेहरू, टैगोर और शास्त्री हाउस के बीच पूरे दिन कड़ा मुकाबला चलता रहा। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ हिमानी शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। प्रबंधक सौरभ गुप्ता और डायरेक्टर आयुषी गुप्ता ने मैदान में जाकर प्रतियोगिताओं की व्यवस्था देखी और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के संचालन में शिक्षिका रश्मि गोयल और खेल विभाग की टीम सक्रिय रही। महोत्सव का अंतिम दिन शुक्रवार को फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...