फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- शिकोहाबाद। नौशहरा के एसआरएस मैमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में खेल महोत्सव का आयोजन किया। तीन दिवसीय समारोह में खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बुधवार को समापन कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। एसआरएस मैमोरियल इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक खेल समारोह का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर सोनम यादव ने फीता काटकर किया। सोनम ने कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी शिरकत करना चाहिए। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में भी बच्चों से जानकारी साझा की। 200 मीटर सीनियर बालक दौड़ प्रतियोगिता में रोहित प्रथम, अनमोल द्वितीय, आयुष तृतीय, बालिका वर्ग में प्रतीक्षा प्रथम, कविता द्वितीय, बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम, संकेत द्वितीय, दीपक तृतीय रहा। बालिका वर्ग में कृत...