चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में गुरुवार को खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके सभी स्कूलों में बच्चों के बीच तीन पैर का रेस, रस्सी कूद, गोली चम्मच रेस, बैलून रेस, बोरा रेस, बिस्कुट रेस, मेढक रेस, तीस मौटर का दौड़ सहित कई स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों ने भी उत्साह के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। वहीं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बता दे कि कक्षा से एक से पांचवीं तक के बच्चों के सर्वांगीन विकास एवं खेल के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन करने का आदेश दिया गया था और इसके लिए सरकार द्वारा बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए राशि भी उपलब्ध करायी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.