लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में प्रथम बी ए नकवी मेमोरियल टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता अगले माह जनवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में खेलने की इच्छुक खिलाड़ी गोमती नगर स्थित बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में सीएएल के कार्यालय में फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होगी। 31 दिसंबर तक फार्म भरना अनिवार्य है। सीएएल के सचिव केएम खान के अनुसार फार्म भरने के बाद ही टीमें गठित की जायेंगी और उसके बाद एंट्री फीस जमा की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...