अल्मोड़ा, दिसम्बर 23 -- जीआईसी कमलेश्वर में 26 व 27 दिसम्बर को होने वाले न्याय पंचायत ग्वालाकोट के प्रथम स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल महाकुम्भ को लेकर बैठक हुई। इसमें खेल महाकुम्भ के पूर्व की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस संबंध में आज भी बैठक होगी। यहां एसएमसी अध्यक्षा गीता भाकुनी, संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य खजान चंद्र काण्डपाल, निर्मला लोहुमी, मनोज कुमार पाठक, अंजना नेगी, गोविन्दी देवी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...