बागेश्वर, फरवरी 19 -- बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक देहरादून में किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट और पिट्ठू खेलों की अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित हुईं। बागेश्वर जनपद की टीमों ने सभी खेलों में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खो-खो अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें फाइनल जीतकर चैंपियन बनीं, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अंडर-19 बालक वर्ग में बागेश्वर को द्वितीय स्थान मिला, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में टीम तृतीय स्थान पर रही। मुर्गा झपट में अंडर-19 बालक वर्ग में हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.