बागेश्वर, दिसम्बर 16 -- न्याय पंचायत उत्तरौड़ा में खेल महाकुंभ आयोजित होगा। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान को चुना गया है। 20 दिसंबर को अंडर-14 वर्ग में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट तथा एथलेटिक्स की विभिन्न विधाएं शामिल होंगी। एथलेटिक्स में 60 मीटर एवं 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा गोला फेंक भी होगा। 22 दिंसबर को अंडर-19 वर्ग में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट के साथ एथलेटिक्स की के अलावा 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर तथा 5000 मीटर बालक दौड़, 3000 मीटर बालिका दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक तथा रिले दौड़ होगी। प्रधानाचार्य मोहन गिरी ने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने क्षेत्र के खिलाड़ियों से अधिकाधि संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।...