बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- खेल महाकुंभ में जूनियर में शिवम तो सीनियर में ऋषव ने जीती शतरंज की बाजी संस्थान में विजेताओं को मोमेंटो और स्पोर्ट्स किट देकर किया गया सम्मानित शतरंज की बिसात पर बच्चों की चालों ने बड़ों को भी चौंकाया, 55 छात्रों ने फाइनल में दिखाया दम फोटो: चेस 1: बिहारशरीफ के रांची रोड में बुधवार को एकाग्रता के साथ चेस खेलते हुए बच्चे। चेस 2: बिहारशरीफ में बुधवार को चेस और कैरम प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार के साथ विजेता बच्चे व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के पालिका बाजार में पिछले 10 दिनों से चल रहे खेल महोत्सव का बुधवार को भव्य और उत्साहजनक समापन हो गया। 28 जनवरी से शुरू हुई इस चेस और कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी मानसिक क्षमता और खेल भावना का ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक भी दंग रह गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.