अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- डीआईसी के क्रीड़ा मैदान में खेल महाकुंभ चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना का पालन करने का और हर संभव मदद का भरोसा दिया। संयोजक खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, सह-संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला और नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्य की मौजूदगी में अंडर 14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में वैशाली त्रिपाठी, 600 मीटर में निशा अधिकारी और लंबी कूद में प्रिया आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 600 मीटर में भानु प्रताप सिंह, 60 मीटर में भूपेंद्र सिंह तथा लंबी कूद में ध्रुव सिंह रावत प्रथम रहे। अंडर 19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ बालक में प्रियांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। यह...