सिमडेगा, दिसम्बर 31 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के कादोपानी पंचायत के बलियाजोर लेटाबेड़ा गांव में बुधवार को महिला एवं पुरुष वर्ग के हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि खेल मनुष्य के जीवन शैली का एक अंग बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियां हॉकी खेल के माध्यम से जिले का नाम विश्व में रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, कुश्ती, क्रिकेट आदि खेलों में भी रूचि ले रहा है। पुरुष वर्ग में डोंगाडूबा ने कोरोमिया महतो टोली को 2-0 से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में डोंगाडूबा ने पेनाल्टी शूटआउट में कोरोमिया महतो टोली को 4-3 से पराजित किया। कार्यक्रम में निसतोर बुढ़, निरल होरो, नमन, नेल्सन आदि सदस्यों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.