भागलपुर, दिसम्बर 6 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह 07 दिसंबर यानी रविवार को जमुई आएंगी। मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री श्रेयसी सिंह 07 दिसंबर को जमुई आएंगी और श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के मुख्य मेहमान होंगी। वे अपने कर-कमलों से विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी। श्रेयसी सिंह अगले दिन यानी 08 दिसंबर को महावीर वाटिका में जमुई जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यहां उनका अभिनंदन किया जाना है। खेल मंत्री इसके अलावे अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और उसे भव्यता प्रदान करेंगी। जिलाध्यक्ष ने बिहार सरकार के मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील...