देहरादून, नवम्बर 27 -- देहरादून। विश्व सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता उत्तराखंड की प्रज्ञा जोशी को गुरुवार को विधानसभा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। मंत्री आर्या ने प्रज्ञा की उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा की उत्तराखंड की बेटी ने विश्व के इतने बड़े प्लेटफार्म पर पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। प्रज्ञा ने सम्मान के लिए खेल मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मौके पर जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन कोच सतीश जोशी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सूद, उप निदेशक खेल संजीव पौरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...