सोनभद्र, जनवरी 7 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की अमलोरी परियोजना में मंगलवार को कोल इंडिया अंतर-कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ एनसीएल के निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण ने बतौर मुख्य अतिथि किया। टूर्नामेंट में कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों सहित कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं। आगामी 8 जनवरी तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में एसईसीएल, एससीसीएल, एमसीएल, डब्ल्यूसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल, सीएमपीडीआईएल, सीआईएल, एनईसी और मेजबान एनसीएल के कुल 119 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें 18 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल 06 श्रेणी , जिनमें पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल, वेटरन एकल और वेटरन युगल शामिल हैं, में मैचों का आयोजन किया जा रहा है। टीम चैंपियनशिप के लिए टीमों को दो पूल में विभाजित किया गया है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.