बक्सर, दिसम्बर 31 -- बक्सर। नगर परिषद क्षेत्र में एमपी हाई स्कूल के पीछे लंबे समय से लंबे समय से गैरज व अन्य दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिस कारण से खेल भवन के निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। अतिक्रमणकारियों का दावा था कि उन लोगों ने स्कूल से जमीन लीज पर हुई है। यह कह वह हटने को तैयार नहीं हो रहे थे। वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर फाइल विभाग के अधिकारियों के बीच दौड़ रही थी। कोई भी इस पर सख्त कदम उठाने को तैयार नहीं हो रहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही डीएम साहिला उक्त स्थल पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने तत्काल अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। देखते ही देखते कुछ ही पलों में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। डीएम ने अधिकारियों व अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि यहां जल्द निर्माण शुरू की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाए। ...