नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 में खेल को लेकर सरकार ने यह साफ संकेत दे दिया है कि अब ध्यान सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे खेल तंत्र को मजबूत किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेल बजट से जुड़ी दो बड़ी घोषणाएं कीं। पहली, दस सालों की दिशा तय करने वाला 'खेलो इंडिया मिशन', दूसरी, खेल-कूद के सामानों के निर्माण के लिए समर्पित एक पहल। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट भाषण में कहा, खेलो इंडिया कार्यक्रम से खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल को आगे बढ़ाते हुए, मैं अगले दशक में खेल क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव करने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं। इस मिशन का मकसद अगले दस सालों में देशभर में प्रशिक्षण केंद्रों को मजबूत करना और अच्छे कोच तैयार करना है, ताकि गांव-कस्बों से ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.