प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- मदाफरपुर। मदाफरपुर बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय मंगरौरा में चल रही दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें छात्र वर्ग में बीए द्वितीय सेमेस्टर के सत्यांशु सरोज और छात्रा वर्ग में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की पूनम गौतम चैंपियन रहीं। मुख्य अतिथि प्रो. बीएल शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज सिंह सांख्यिकी शोध अधिकारी उच्च शिक्षा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से दूरी और किताबों से नजदीकी बढ़ाने को कहा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अजय सिंह यादव, डॉ. विनोद यादव, राहुल कुमार सिंह,विवेक चित्रांशी, वीरेंद्र बहादुर यादव, बृजेश, संजय और सलमान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...