सिद्धार्थ, मार्च 17 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सिद्धार्थनगर की टीम सोमवार को कानपुर के लिए रवाना हुई। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय डुमरियागंज परिसर से जनपद सिद्धार्थनगर की कुश्ती, जिमनास्टिक, लोकगीत, लोक नृत्य आदि टीमों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नसीम अहमद और राज्य पुरस्कार शिक्षक धर्मराज दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय के साथ टीम कानपुर के स्व.रतनलाल शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम किदवई नगर पहुंचकर 18 और 19 मार्च को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस दौरान अजय कुमार, महेश कुमार, राजकुमार, केसरी नंदन, विजय बहादुर, गुलाम हुसैन रिजवी, नागेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.