चंदौली, फरवरी 7 -- चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को 43 वां दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा कार्यक्रम का समापन शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. सरवन कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्र चैंपियनशिप बीए चतुर्थ सेमेस्टर के रामबाबू और छात्रा चैंपियनशिप बीए छठें सेमेस्टर की लक्ष्मी को प्रदान किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा एवं डॉ. सरवन कुमार यादव एवं वरिष्ठ प्राध्यापक के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मौके पर संतोष कुमार, डॉ. कलावती, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह , पवन कुमार सिंह, डॉ. शमशेर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...