मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- शुक्रताल मार्ग स्थित इन्द्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय खेल उत्सव का भव्य शुभारंभ प्रबंधक विराज तोमर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया वहीं सरस्वती वन्दना मां सरस्वती शारदे" की शानदार प्रस्तुति रिदा,जोया, ऐनी, तनिष्क, प्रियांशी,उमंग,खुशी,रिम्शा ने दी। दूसरी प्रस्तुति पंजाबी डांस की रही जिसमें फातिमा, सृष्टि,माही, आरोही, सीदरा, प्रतिज्ञा ने शानदार प्रस्तुति दी। हेड गर्ल मिसाल ए जहरा कक्षा 11 विज्ञान वर्ग और हेड बॉय अमृत कक्षा 11 विज्ञान वर्ग ने मार्च पास्ट का नेतृत्व करते हुए अरावली हाउस, नीलगिरी हाउस, शिवालिक हाउस और विंध्याचल हाउस जिनका नेतृत्व अभिजीत कक्षा 11 विज्ञान वर्ग, लक्की कक्षा 11 विज्ञान वर्ग, शौर्य कक्षा 11 विज्ञान वर्ग और हिमांशु कक्षा 11 विज्ञान वर्ग द्वारा किया गया । पह...