सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मेपल्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कर्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन सब-जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राची, राधा व अनु तथा 800 मीटर दौड़ में रिया, तनिष्का जायसवाल एवं राधा अव्वल रहे। जबकि बैडमिंटन में स्वर्णिमा, मिष्टी, रिया व माही ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़ेड़ी की बालिकाओं प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...