गंगापार, दिसम्बर 31 -- एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा करमा के सुभाष कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद यूथ स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार देर शाम तक चलने वाली प्रतियोगिता में वालीबॉल, बैडमिंटन, खोखो व दौड़ की प्रतिस्पर्धा कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। वॉलीबॉल में धनीराम पटेल की यूथ टीम विजेता तथा कप्तान प्रिंस की टीम उपविजेता रही। खोखो में लक्ष्मी की टीम प्रथम तथा नेहा नामदेव की टीम द्वितीय रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, निशा द्वितीय तथा अमन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, निशा द्वितीय तथा 200 मीटर की दौड़ में रिंकू यादव प्रथम व अमन कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेन्द्र शुक...