सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल बांसी में प्रतिभा, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक खेल आयोजन बहबौल और बांसी दोनों शाखाओं पर किया गया। छात्रों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक उत्सव से हुई जिसमें दोनों शाखाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने बाबुल स्कूल से लेकर बांसी कोतवाली तक जागरूकता रैली भी निकाली। प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने कहा कि उनका आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर उपस्थिति स्कूल में पोषित प्रतिभा को सही मायने में दर्शाती है। नृत्य, गीतों की को बच्चों ने पेश किया। सांस्कृतिक समारोह के बाद बहबोल और बांसी शाखा के बीच क्रिकेट मैच हुआ जिसमें बहबोल शाखा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। जवाब में बांसी शाखा की टीम ...