सहारनपुर, फरवरी 14 -- दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मार्च पास्ट, डंबल ड्रिल, ताइक्वांडो, साड़ी ड्रिल, योग ड्रिल, टी-20 वल्र्ड कप थीम प्रस्तुति, जुम्बा एवं लेजियम ड्रिल में शानदार प्रस्तुति दी। वहीं छात्रों द्वारा वंदे मातरम और लोटस डांस की आकर्षक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि खेल मैदान में सीखी गई अनुशासन, धैर्य और टीम भावना जीवन भर साथ रहती है । प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा भरी दुनियां में केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय भी आवश्यक हैं। कार्यक्रम का संचालन विहान, राहिबा, कृशा व अरीबा ने संयुक्त रुप से किया।...