गढ़वा, सितम्बर 8 -- चिनिया। प्रखंड मुख्यालय के चैतावादामर मैदान रानीचेरी में खेलो झारखंड 2025-26 के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर से 13 सितंबर तक किया गया है। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से चार खेलों का आयोजन होगा। एथलेटिक्स, खोखो, वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की विद्यार्थी भाग लेंगे। यह जानकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...