भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता।शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा इंट्राम्यूरल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपना दम-खम दिखाने का काम किया। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा इंट्राम्यूरल खेल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणित विभाग के विनोद कुमार भारती खिलाड़ियों से परिचय किया। विद्यार्थियों ने क्रमशः शौर्य प्रदर्शन और योग प्रदर्शन प्रस्तुत किए। शौर्य प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी शक्ति, संतुलन और साहस का शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका मन मोह लिया। इसके बाद हुए योग प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक लचीलापन, एकाग्रता और मानसिक शांति का संदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.